राशि अनुसार जानें अपना शुभ रंग और दिन
आपने लोगों को अपनी लकी कलर,लकी दिन के बारे में बोलते हुए बात करते हुए सुना ही होगा। क्या आप भी सोचते हैं कि मेरा सबसे लकी कलर कौन सा है या कौन सा दिन मेरे लिए सबसे शुभ साबित हो सकता है। आपको यह जान कर हैरानी होगी कि हम अपनी राशि के अनुसार अपना लकी कलर और दिन जान सकते हैं और इसके आधार हम अपने पहनावे को चुन सकते हैं। अपनी जरूरी कामों के लिए खास दिनों को चुन सकते हैं। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से सारी जानकारी प्रदान करेंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। यह अग्नि तत्व की राशि होती है। मेष राशि वालों के लिए लाल रंग शुभ होता है।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। यह पृथ्वी तत्व की राशि होती है। इस राशि के लिए गुलाबी रंग भाग्यशाली होता है।
मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। हरा रंग मिथुन राशि के लिए भाग्यशाली होता है। मिथुन राशि वायु तत्व की राशि है।
कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। कर्क राशि के लिए सफेद, समुद्री हरा या हल्का नीला रंग भाग्यशाली होता है।
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार यह अग्नि तत्व की राशि है। सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी है। सिंह राशि के लिए केसरिया और सुनहरा रंग भाग्यशाली होता है।
कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार यह पृथ्वी तत्व की राशि है। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। हरा रंग कन्या राशि के लिए शुभ होता है।
तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और यह वायु तत्व की राशि है। तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रंग गुलाबी है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि है एवं वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। लाल रंग वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली होता है।
धनु राशि
ज्योतिष के अनुसार यह अग्नि तत्व की राशि है धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव होते हैं और पीला रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ होता है।
मकर राशि
ज्योतिष के अनुसार मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। अतः मकर राशि वाले जातकों के लिए काला रंग शुभ होता है।
कुंभ राशि
ज्योतिष अनुसार कुंभ वायु तत्व की राशि है और शनि ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। कुभ राशि वाले जातकों के लिए काला, बैंगनी और गहरा नीला रंग शुभ होता है।
मीन राशि
ज्योतिष के अनुसार मीन जल तत्व की राशि है और गुरु इसके स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग भाग्यशाली होता है।
अब आपको अपनी लकी कलर के बारे में सारी जानकारियां मिल गई हैं। तो अब वक्त है आपके लिए सप्ताह का सबसे शुभ दिन जानने का और इतना ही नहीं,सप्ताह का कौन सा दिन आपके लिए फायदेमंद है और इसके पीछे वजह क्या है,यह भी हम आपको आगे बताएंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार और शुक्रवार का दिन शुभ होता है. मान्यता है कि मंगलवार का दिन आपके लिए मंगल ही मंगल लेकर आता है. इस दिन आपका कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जायेगा. इस दिन किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत या व्यावसाय की शुरुआत करते हैं तो सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि महाराज का दिन शनिवार, और शुक्र देव को समर्पित दिन शुक्रवार बहुत ही लकी होता है। इसलिए आपको इस दिन अपने शुभ कार्यों की शुरुआत करने की कोशिश करनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुधवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। बुधवार का दिन बुध ग्रह के लिए समर्पित है और मिथुन राशि के जातक अगर इस दिन किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो आपके लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार और मंगलावर का दिन लाभदायक होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है, वहीं मंगलावर का दिन हनुमान जी से जुड़ा हुआ है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह में रविवार और मंगलवार लाभकारी दिन साबित होते हैं। इस दिन आपको अपने नए कार्यों का आरंभ करना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रह बुध का दिन, बुधवार बहुत ही शुभ होता है, इस दिन अगर आप अपने कार्यों की शुरुआत करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन फलदायी रहता है। इसलिए आपको अपने कार्यों की शुरुआत इस दिन से ही करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रह मंगल को समर्पित, मंगलवार और सूर्य देव को समर्पित रविवार का दिन लाभदायक रहता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भगवान विष्णु को समर्पित दिन, गुरुवार फायदेमंद होता है। इसलिए इस राशि जातकों को इसी दिन से अपने कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का दिन शुक्रवार और शनि महाराज का दिन शनिवार बहुत ही फलदायी साबित होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्रवार का दिन लाभकारी रहता है। इसके साथ ही कुंभ राशि के लिए बुधवार का दिन भी शुभ माना जाता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार और सोमवार, यह दोनों ही दिन बेहद लाभदायक होते हैं। अगर आप इन दिनों में अपने शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं, तो इससे आपको बहुत अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं।