• Home
  • Blog
  • क्या आपको पता है आपकी राशि अनुसार आपके इष्ट कौन है ?

क्या आपको पता है आपकी राशि अनुसार आपके इष्ट कौन है ?

Acharya Ashish Jaiprakash
क्या आपको पता है आपकी राशि अनुसार आपके इष्ट कौन है ?

वैसे तो कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा और श्रद्धा अनुसार किसी भी देवी-देवता की पूजा कर सकता है लेकिन अपने इष्ट देव की पूजा करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका कारण ये है कि इष्ट देव का संबंध हमारे कर्मों और हमारे जीवन से होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इष्ट देव की पूजा करने से व्यक्ति को अच्छे और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इष्ट देव का अर्थ है अपनी पसंद के देवता लेकिन अगर किसी को इस बारे में पता ना हो तो आखिर इष्ट देव की पहचान कैसे की जा सकती है?

कौन होते हैं इष्ट देव?

इष्ट देव का अर्थ होता है अपनी पसंद के देवता जन्म कुंडली और नाम की राशि से भी व्यक्ति के इष्ट देव का पता लगाया जाता है। जन्म कुंडली में जिस भाव में चंद्रमा होता है व्यक्ति की वही राशि होती है। राशि के अनुसार व्यक्ति के इष्ट देव का पता लगाया जा सकता है। 

कुंडली के पंचम भाव से इष्ट देव की पहचान 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आपके जन्म की तारीख आपके नाम के पहले अक्षर की राशि या जन्म कुंडली की राशि के आधार पर इष्टदेव की पहचान की जा सकती है। अरुण संहिता जिसे लाल किताब के नाम से भी जाना जाता है के अनुसार व्यक्ति के पूर्व जन्म में किए गए कर्म के आधार पर इष्ट देवता का निर्धारण होता है और इसके लिए जन्म कुंडली देखी जाती है कुंडली का पंचम भाव इष्ट का भाव माना जाता है। इस भाव में जो राशि होती है उसके ग्रह के देवता ही हमारे इष्ट देव कहलाते हैं। इष्ट देव की पूजा करने से ये फायदा होता कि कुंडली में चाहे कितने भी ग्रह दोष क्यों न हों, अगर इष्ट देव प्रसन्न हैं तो यह सभी दोष व्यक्ति को अधिक परेशान नहीं करते।

राशि अनुसार जानें अपने इष्ट देव को

मेष और वृश्चिक- 

  • मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इन दोनों राशिवालों के इष्टदेव हनुमानजी और राम जी हैं।

वृषभ और तुला-

  •  वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है और इसलिए इनकी इष्ट देवी मां दुर्गा हैं, उन्हें इनकी आराधना करनी चाहिए।

मिथुन और कन्या-

  •  मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इसलिए उनके इष्ट देव गणेशजी और विष्णुजी हैं और उन्हें इनकी पूजा करनी चाहिए।

कर्क- 

  • कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और इन लोगों के इष्ट देव शिवजी हैं. इनकी पूजा से विशेष फल मिलता है।

सिंह- 

  • सिंह राशि वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है और उनके इष्ट देव हनुमान जी और मां गायत्री हैं।

धनु और मीन- 

  • धनु और मीन राशिवालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं और उनके इष्ट देव विष्णु जी और लक्ष्मी जी हैं।

मकर और कुंभ- 

  • मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए उनके इष्ट देव हनुमान जी और शिव जी हैं। उनकी पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Consult Astrologers

View All

Our Services

View All

Latest From Blog

View All