• Home
  • Blog
  • चंद्रमा के लिए ज्योतिषीय उपाय

चंद्रमा के लिए ज्योतिषीय उपाय

Acharya Ashish Jaiprakash
चंद्रमा के लिए ज्योतिषीय उपाय

कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में पीड़ित चंद्रमा होने से जातकों को भावनात्मक अस्थिरता, मूड स्विंग्स और पाचन तंत्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की परेशानी होने की संभावना होती है। हालांकि वैदिक ज्योतिष में इससे निपटने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जो एक पीड़ित चंद्रमा के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं:

कुंडली में चंद्रमा के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए ऊँ चंद्राय नमः या श्री चंद्र मंत्र का जाप किया जा सकता है।
चंद्रमा के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए सोमवार और पूर्णिमा के दिन व्रत करना भी कारगर साबित होता है।
चंद्र पूजा, अभिषेक करने से भी जातकों को चंद्रमा के बुरे प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है और इसके साथ ही आपके जीवन में शांति और सद्भाव की वृद्धि भी होती है।
प्राणायाम करने से भी चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद मिलती है। इस प्रणायाम में आपको बायीं नाक से सांस लेनी है और दायीं नाक से सांस छोड़नी है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और चंद्रमा की ऊर्जा संतुलन में रहती है।
इसके साथ ही एक और प्रणायाम चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है। इस क्रिया में आपको सांस को मुंह से बाहर छोड़ते समय एक गुनगुनाहट की आवाज़ निकालनी होती है। इससे आपके मन को शांति मिलती है और चिंता कम होती है। मान्यता के अनुसार की इस प्रणायाम की मदद से पीनियल ग्रंथि भी उत्तेजित होती है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा से जुड़ा हुआ माना जाता है।
चंद्रमा की शांति के लिए आप चंद्र नमस्कार और पद्मासन भी किया जा सकता है। इससे करने से चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जातकों को दूध, सफेद चावल और खीरे भी खाए जा सकते हैं। ऐसा करने से चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इसके अलावा जातकों को ज्यादा तेल-मसाले वाला खाने से बचना चाहिए।
इसके साथ ही जातक जरूरतमंदों, ख़ास तौर से अनाथआलयों को दान करना बेहद कारगर माना जाता है।
रत्नों की मदद से भी चंद्रमा के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। जातक मोती को दाहिने हाथ की छोटी उंगली में पहन सकते हैं।
चमेली, लिलि और चंदन की खुशबू का इस्तेमाल करने से भी चंंद्रमा की स्थिति मज़बूत होती है।
इसके अलावा जातक पलाश के पौधे की भस्म या कटहल के पौधे की भस्म लगाने से भी चंद्रमा मजबूत होता है।

Click here to watch the video:

Moon 

Consult Astrologers

View All

Our Services

View All

Latest From Blog

View All